add1

header ads

प्रोग्रामिंग भाषाओं को कितने स्तरों में बाँटा गया है? |(What are the levels of programming languages?)

 प्रश्न 3. प्रोग्रामिंग भाषाओं को कितने स्तरों में बाँटा गया है? (What are the levels of programming languages?)




उत्तर - कम्प्यूटर मुख्यतः एक ही भाषा अर्थात् मशीनी भाषा को ही समझता है। फिर भी मोटे तौर पर कम्प्यूटर भाषा को निम्नानुसार तीन भागों में बाँटा गया है। ये High Level Languages हैं, जिनमें एक ऐसा Software या Program होता है जो इन High Level Languages के Program Codes को मशीनी भाषा के Low Level Codes में Convert करने का काम करता है, जिन्हें Computer समझता है। प्रोग्रामिंग भाषाओं को निम्नलिखित स्तरों में बाँटा गया है-


  1. Low Level Language or Machine Language- Computer के आंतरिक भाग में सभी कार्य इसके विद्युत परिपथ में विद्युत संकेतों के संचरण से संपन्न होते हैं। Computer प्रत्येक निर्देश को विद्युत संकेतों जिन्हें Pulse कहते है, में शून्य और एक के रूप में काम में लेता है। जब 0 और 1 के संकेतों में Computer को निर्देश दिये जाते हैं तो इसे निम्नस्तरीय भाषा कहते हैं अर्थात् Computer के आंतरिक परिपथ के लिए सीधे समझने योग्य भाषा निम्नस्तरीय भाषा होती है। इसका स्तर Computer की संरचना के स्तर पर होता है। जो मानवीय भाषा से समानता नहीं रखता है।
  2. Middle Level or Assembly Language- इसे असेम्बली भाषा भी कहते हैं। इस भाषा में सामान्य अंग्रेजी के शब्दों को उपयोग में लेकर प्रोग्राम लिखा जाता है इसलिए ये भाषा उपयोग में मशीनी भाषा से सरल होती है, लेकिन फिर भी काफी जटिल होती है। इसमें एक असेम्बलर होता है, जो सामान्य अंग्रेजी के शब्दों को मशीनी भाषा में बदलने का काम करता है ताकि कम्प्यूटर उसे समझ सके। इस भाषा में भी प्रोग्राम बनाने वाले प्रोग्रामर को कम्प्यूटर हार्डवेयर का सम्पूर्ण ज्ञान होना जरूरी होता है व ये प्रोग्राम भी उसी कम्प्यूटर पर होते हैं, जिस पर इन्हें लिखा गया हो।
  3. High Level Language-इस भाषा के प्रयोग से मानव Computer को निर्देश देकर किसी विशेष कार्य को सम्पन्न कर सकता है, अर्थात् दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि High Level Language एक ऐसा Program है जिसमें मानव द्वारा दिये गये निर्देशों को क्रमबद्ध किया जाता है उच्च स्तरीय भाषाओं को उपयोग के आधार पर दो भागों में विभाजित किया गया है:-

  • कार्यप्रणाली पर आधारित भाषाएँ :- Basic, Cobol, Fortran, C, C++
  • समस्याओं पर आधारित भाषाएँ :-Fox Pro, Oracle, MS – SQL

Our Postes













एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ